23 मार्च 2014 - 19:30
अपहृत ईरानी सीमा सुरक्षाबलों का एक जवान शहीद

आतंकवादियों द्वारा अपहरित किये गए सीमा सुरक्षाबल के एक जवान को शहीद कर दिया गया। सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।

आतंकवादियों द्वारा अपहरित किये गए सीमा सुरक्षाबल के एक जवान को शहीद कर दिया गया। सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। अली असग़र मीर शिकारी ने सोमवार को बताया है कि आतंकवादियों द्वारा अपहरित किये गए सीमा सुरक्षाबल के जवानों में से एक, जमशेद दानाईफ़र को शहीद कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि फ़रवरी के आरंभ में जैशुल अद्ल नामक आतंकवादी गुट ने ईरान के दक्षिणपूर्वी प्रांत सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत के जकीगूर नामक क्षेत्र से ईरान के सीमा सुरक्षाबल के 5 सदस्यों का अपहरण कर लिया था जिन्हें बाद में उन्होंने पाकिस्तान स्थानांतरित कर दिया था।